फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः दर्जनों मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी गांजा और तमंचा संग गिरफ्तार, कई माह से था फरार

Sat, 04 Sep 2021 08:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ एसपी ने बताया कि सुबाष यादव पर आजमगढ़ ही नहीं बल्कि लखनऊ, बलिया आदि जनपदों में भी दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर और टॉपटेन अपराधी सुभाष यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रौनापार थाने का हिस्ट्रीशीटर और टॉपटेन अपराधी सुभाष यादव को गांजे व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुभाष पर आजमगढ़ ही नहीं बल्कि लखनऊ, बलिया आदि जनपदों में भी दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।  पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रौनापार थाना पुलिस शनिवार तड़के क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर अपराधी निविहवा ढाला के पास से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया।  लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 1.200 किग्रा गांजा व एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान थाने के टॉपटेन व हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुभाष यादव निवासी निविहवा थाना रौनापार के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि सुबाष यादव पर आजमगढ़ ही नहीं बल्कि लखनऊ, बलिया आदि जनपदों में भी दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

विज्ञापन

ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

जहानागंज थाना क्षेत्र के अमठा गोपालपुर गांव निवासी उदय प्रताप सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। वे किसी गांव में खडंजा का कार्य करा रहे थे तो गांव के ही रविंद्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र सुदर्शन ने उनसे 20 प्रतिशत की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  जिस पर उदय प्रताप ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। नामजद आरोपी रविंद्र यादव को पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर हुई कुर्की की कार्रवाई

 गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव की प्रधान के पति की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में  फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया था। जिसके अनुपालन में गंभीरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को अमौड़ गांव पहुंच कर फरार हत्यारोपी कौशल किशोर राय पुत्र गुरू प्रसाद उर्फ बेचू राय की चल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। वहीं फोर्स भी काफी संख्या में कार्रवाई को पहुंची थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें