पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के दौरान डीएम से जानकारी लेते यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधि?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एक्स्प्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। वे रविवार को लखनऊ से एक्सप्रेस-वे से कार से गाजीपुर तक निरीक्षण करते हुए गए।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक गलियारा विकसित करने का काम भी जल्द ही शुरू हो कर दिया जाएगा। इसके लिए जहां-जहां किसान तैयार हो जाएंगे, वहां पर औद्योगिक क्षेत्र के जमिन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों के लिए उद्योग लगाए जाएंगे। इससे विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। 15 अगस्त तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात शुरू होने के बाद दूसरी योजनाओं पर काम तेज कर दिया जाएगा।
उन्होंने जिले में असोना, बम्हौर, साथियाव, फूलपुर, खंडोरा, चकिया, निजामपुर, फुलवरिया, बलिहारी, गोविंदपुर एवं टोल प्लाजा किशुनदासपुर आदि स्थानों पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि रोड लगभग पूरा होने को है, जो थोड़े बहुत काम है वह एक सप्ताह में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भी डीएम आजमगढ़ राजेश कुमार लखनऊ आएं तो इसी मार्ग से आएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अगस्त तक गाजीपुर से लखनऊ सीधे सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस में जो भी थोड़े बहुत कम बचे हुए हैं उसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने मऊ जिले के मुहम्मदाबाद, शादीपुर, रानीपुर,अहिलाद, ओन्हाईच, बगली आदि गांवों के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। पिपरीडीह के पास स्थित ताजपुर गांव के पास शाम 5:03 बजे पहुंचे। रानीपुर के पास बनने वाले रैन प्लाजा के लिए जमीन अधिग्रहण कर कार्य शुरू कराने को कहा। गाजीपुर के कासिमाबाद में कहा कि एक्सप्रेस-वे पर तीन-चार जगह फीनिशिंग का काम बाकी रह गया है। उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वे गाजीपुर के हैदरिया तक निरीक्षण करने के बाद एक्सप्रेस-वे से ही लखनऊ लौट गए।