फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन पलटा, चालक, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास सड़क किनारे सो गए किसान को चार पहिया ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बैरवा किशुनपुर गांव निवासी सतकू (55) पुत्र छोटे लाल बुधवार की रात खेत में पानी चलाने गया था। रात में उसे नींद आने लगी तो वह अपने खेत के पास सड़क के किनारे ही गमछा बिछा कर सो गया। रात में अज्ञात चार पहिया ने उसे कुचल दिया। सुबह जब देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजना खोजते हुए खेत पर पहुंचे। सड़क किनारे सतकू को मृत हाल में देख परिजनों के होश ही उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें