पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पेशी पर कैदी का लेकर आ रहा वाहन बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैदी वाहन चालक व दो सिपाही घायल हो गए। जबकि वाहन में सवार कैदी बाल-बाल बच गया। कैदी को पवई थाना पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया और पेशी पर लेकर आजमगढ़ न्यायालय आयी। चालक व सिपाहियों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी को लेकर जेल का वाहन आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर आ रहा था। अभी कैदी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पहुंची थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कैदी वाहन का चालक नीरज कुमार (42) व दो सिपाही शिवशंकर सिंह व संजय कुमार राय घायल हो गया। वहीं वाहन में सवार कैदी अजय यादव उर्फ नोखई उर्फ पलार्दन बाल-बाल बच गए है। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुल्तानपुर जेल से आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर जा रहे कैदी को अपनी कस्टडी में ले लिया। घायल चालक व सिपाहियों को इलाज के लिए सीएचसी पवई भेजा गया। इसके बाद पवई पुलिस कैदी को अपनी अभिरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची।