फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस की वर्दी पहन बस-ट्रेन में करती थी फ्री यात्रा, एक शक पर हो गई गिरफ्तार; लखनऊ में दर्ज है मामला

Thu, 11 Dec 2025 06:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार किया है, जो वर्दी पहनकर घूमती थी। ऑटो और बस में बैठ कर मुफ्त में यात्राएं करती थी। उसके खिलाफ लखनऊ में भी आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी पहनकर सैर-सपाटा करने वाली गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर उप्र पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के निर्देश पर शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी महिला उप निरीक्षक प्रज्ञा सिंह एवं महिला कांस्टेबल शुभी की टीम ने संदिग्ध महिला को रोका तो उसके व्यवहार और वर्दी पहनने के तरीके पर संदेह हुआ।

विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने पहले अपनी तैनाती को लेकर भ्रामक जानकारी दी। सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम नीतू चौहान, निवासी बनकटा बुजुर्ग, जिला अम्बेडकरनगर बताया और स्वीकार किया कि वह पुलिसकर्मी नहीं है बल्कि बस व ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनती है। 

महिला पुलिस की ओर से तलाशी में उसके पास से उप्र पुलिस की वर्दी, बेल्ट, बैज, पी-कैप, पुलिस पैटर्न जूते और लाल रंग का पर्स जिसमें 230 रुपये मिले। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि उसके खिलाफ लखनऊ व आजमगढ़ में पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें फर्जीवाड़ा और आईटी एक्ट से जुड़े आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें