पंचदेव मंदिर पर15 दिसंबर से शुरु हो रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के लिए रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।
बूढऩपुर चौक स्थित पंचदेव मंदिर में 15 दिसंबर से शुरु हो रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के लिए रविवार को श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर रामलाल मौनी जी महाराज की देखरेख में कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा बड़े धूमघाम से बूढऩपुर चौक होते हुए कोयलसा, ईश्वरपुर पवनी, भीलमपुर छपरा, केशवपुर, शेरवा होते हुए पुन: पंचदेव मंदिर पहुंची।
कलश यात्रा में दूर-दराज से आए संतों और क्षेत्र की कन्याओं ने कलश में जल भरने बाबा पौहारी की सरैया पोखरे पर गई। कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर कलशों को मंडप में स्थापित किया गया।
इस दौरान लगे जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा में आचार्य कमला प्रसाद मिश्र, डा. अखिलेश उपाध्याय, वीरेंद्र पाठक, पीयूष, रामनयन, रामअजोर आदि मौजूद थे।