फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के जर्जर भवन में भीग रहा यूरिया

विज्ञापन
अम्बारी में साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर होने से भींग रहा यूरिया। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। साधन सहकारी समिति अंबारी में अधिकारियों की उदासीनता चलते रखा गया लगभग छह सौ बोरी यूरिया भीग गया है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने पूरा ठीकरा सचिव पर फोड़ दिया। कहा कि सचिव को इसकी मरम्मत करानी चाहिए थी।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति से अंबारी न्याय पंचायत के 12 गांव लाभान्वित होते हैं। पवई ब्लाक के अंबारी में साधन सहकारी समिति से न्याय पंचायत अंबारी के आंधीपुर, उफरी, सरैया, आलमपुर, मकसुदिया, बेलसिया, बसही, रसूलपुर, जमालपुर आदि गांव के किसानों को बाजार से कम मूल्य पर खाद मिलता है। भवन का रखरखाव न होने के चलते पूरा भवन जर्जर हो गया है। बारिश में छत टपक रही है। इसके चलते स्टॉक में रखी गई लगभग छह सौ बोरी यूरिया भीग जाने से गलने के कगार पर है। यूरिया किसानों के खेतों में जाने के बजाय बर्बाद हो रही है। ब्लाक के अधिकारी सूचना के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। यह स्टॉक फरवरी में आया था। जब किसानों को इसकी जरूरत ही नहीं थी। इसके चलते यूरिया पड़ी रह गई। डीएपी का कोई पता ही नहीं है। बड़े अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। सारा दोष सचिव पर मढ़ रहे हैं। राजेंद्र प्रसाद वर्मा एडीओ कोऑपरेटिव पवई ने कहा कि सारी जिम्मेदारी सचिव की है। भवन जर्जर था तो उसकी मरम्मत करानी चाहिए थी। 2-4 बोरी सीमेंट लगवाकर काम चलाऊ करा देना चाहिए था। बाद में उसकी मरम्मत कराई जाती। सचिव ने इसकी जानकारी नहीं दी है। साधन सहकारी समिति अंबारी की सचिव मीरा यादव का कहना है कि छत के जर्जर होने और पानी टपकने की सूचना बैठक में दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें