फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नगर विकास एवं उर्जा मंत्री बोले, गर्मी में बिजली उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध, तैयारी पूरी

Mon, 07 Apr 2025 08:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बिलरियागंज और महराजगंज में 102 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ने कहा कि गर्मी में भरपूर बिजली उपलब्ध कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
विज्ञापन
नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए के शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा का सोमवार को बिलरियागंज विकास खंड के गोरिया बाजार में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के साथ ही दोनों नगर निकायों में 102 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तरक्की के पथ पर अग्रसर है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रहे सत्येंद्र राय क्षेत्र के विकास को तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा दोनों नगर निकायों में विकास के कार्य के लिए हमेशा प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में आज दोनों नगर निकायों में 102 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आगे यहां और विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ते ही अप्रैल महीने की शुरूआत में ही पिछले साल की तुलना में तीन प्रतिशत से अधिक बिजली की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन


हमने पिछले साल पूरे देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति की। इस दौरान कुल 30618 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हुई। इस बार भी हम पूरी तरह से तैयार है। इस बार हमें उत्पादन केंद्रों की क्षमता वृद्धि की है ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें