फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर पलटी कार, तीन मरे

Tue, 08 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सूखीपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो किशोरों की मौके पर जबकि तीसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों को आजमगढ़ के माहुल स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिले के फूलपुर क्षेत्र के माहुल निवासी अबू शाद कुरैशी रविवार को ही दिल्ली से स्विफ्ट कार लेकर घर आए थे। सोमवार की सुबह 10 बजे उनका पुत्र अबू सुजान (17) अपने पांच साथियों के साथ कार लेकर निकल पड़ा। अभी वह माहुल से छह किमी दूर सूखीपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था कि कार सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में अब्दुल हफीज (17) पुत्र अशद अली और फईम (16) पुत्र तसलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अनश (17) पुत्र नेशार, अबू सुजान (17) पुत्र अबूशाद कुरैशी, अबू तालिब (18) पुत्र अबूलैश, अब्दुल्ला (16) पुत्र एकरार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को माहुल के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोपहर को अनश की भी मौत हो गई। हादसे के बाद अंबेडकर नगर के जैतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिवारवालों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना कर देने पर पुलिस ने शवों को उन्हें सौंप दिया। 
विज्ञापन


अहरौला (ब्यूरो)। दिल्ली से खरीदकर लाई गई पिता की कार को बीच सड़क चलाने और दोस्तों के साथ घूमने का शौक ने तीन की जान ले ली। चालक और उसके दो दोस्तों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताते चलें कि अबूसुजान के पिता रविवार को दिल्ली से स्विफ्ट कार ले आए थे। सोमवार को अबू सुजान ने अपने दोस्तों हाफीज, फईम, अबू तालिब, अनश और अब्दुल्ला के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाया। वह सुबह लगभग सवा दस बजे गाड़ी में दोस्तों के साथ निकला। अभी वह गांव से 6 किमी ही गए थे कि अंबेकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के सुखीपुर मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई।

इसमें हाफिज और फईम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अबूसुजान सहित चार घायल हो गए। उन्हें आजमगढ़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां अनश की भी मौत हो गई। बाद में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं किशोरों की मौत के बाद माहुल कस्बे के अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानें बंद रही। मृतक किशोरों के घर पर रोना पीटना मचा था। पिता की लापरवाही और पुत्रमोह ने तीन की जिंदगी लील ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें