फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के मुद्दे पर सभासदों का हंगामा

Fri, 26 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद मुबारकपुर बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हंगामे के चलते बिना किसी कार्यवाही के समाप्त हो गई। बैठक शुरू होते ही सभासदों और नागरिकों ने राशन कार्ड का मामला उठाया। उनका कहना था कि विभाग द्वारा जनसंख्या के 65 फीसदी लोगों के राशन कार्ड फार्म आन लाइन भरे जा रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित है।
विज्ञापन


गुरुवार तक 20 फीसदी फार्म ही आनलाइन हो पाए थे। इसका कारण सिर्फ जनसेवा केंद्रों के माध्यम से फार्म का भरा जाना है। इस वजह से केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। अधिकांश लोग इस बात पर आक्रोशित थे कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नगर पालिका क्षेत्र से मात्र 20 फीसदी फार्म ही आनलाइन किए जा रहे हैं तो जिला पूर्ति कार्यालय में इसका प्रतिशत 64 कैसे हो गया। आरोप था कि जिला पूर्ति कार्यालय में जो पहले के एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड रिकार्ड में थे उन्हीं राशन कार्डों को नए कार्डों की सूची में डाल दिया गया। जिससे यहां का 65 का कोटा पूरा हो गया। इसके चलते हजारों पात्र राशन कार्ड से वंचित रह जाएंगे।

इस पर इतना हंगामा हुआ कि पालिका अध्यक्ष डा. शमीम और अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश बैठक छोड़कर चले गए। वरिष्ठ सभासद अरशद जमाल ने पूर्ति कार्यालय में पालिका द्वारा जमा कराए गए फार्मों की रसीद दिखाते हुए बताया कि पालिका द्वारा पूर्ति कार्यालय में 20992 फार्म जमा कराए गए थे उनमें से कोई भी फार्म आनलाइन नहीं कराया गया है। मात्र 3727 फार्म जो नागरिकों ने स्वयं आनलाइन कराए थे वही कार्ड जारी हुए हैं। शेष सभी कार्ड से वंचित रह गए हैं। इस मौके पर सभासद सेराज अहमद, इरफान अहमद, सुलेमान, शमीम, शाहनवाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें