फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रसूता की मौत पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
05 मृतका सोनी सरोज की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने वाराणसी–आजमगढ़ पुराने बाईपास पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। यह अस्पताल अब तक तीन बार सील हो चुका है। प्रसूता की मौत के बाद बृहस्पतिवार को चौथी बार इस अस्पताल को सील किया गया है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट निवासी चंद्रबली सरोज की बहू सोनी सरोज (25) पत्नी बहादुर सरोज को मंगलवार को आशा कार्यकर्ता ने चेकअप के लिए एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना अनुमति ऑपरेशन कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर प्रसूता को वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह मृतका का शव लेकर परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की जान गई है। मृतका की सास गुड्डी सरोज ने भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। देवगांव पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाल विमल प्रकाश राय ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आर्या हॉस्पिटल को फिर किया सील : स्थानीय बाजार स्थित आर्या हॉस्पिटल को बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने सील कर दिया। कार्रवाई सीएमएस के निर्देश पर की गई। आर्या हॉस्पिटल पूर्व में तीन बार सील किया जा चुका है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते इसे दोबारा शुरू कर दिया गया था। प्रसूता की मौत के बाद सीएमओ के निर्देश पर अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आर्या हॉस्पिटल को पुनः सील कर दिया।
अधिकारी एक दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी

आजमगढ़। लालगंज बाजार स्थित आर्या हॉस्पिटल को बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने एक बार पुनः सिल कर दिया। सील होने के बाद भी आर्या हॉस्पिटल खुलकर संचालित हो रहा है। वहीं अधिकारी सटीक जवाब न देकर एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सीएमओ कैन विदेश पर अस्पताल को सील किया गया था। अब वह बार-बार कैसे खुल रहा है इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। एडिशनल सीएमओ अरविंद चौधरी ने कहा कि हम मुख्यालय पर रहकर यहां से कैसे देखें। अधीक्षक को निगरानी करनी चाहिए। फिलहाल विभाग की ओर से बिना लाइसेंस के चल रहे अन्य अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
प्रसव के बाद महिला की हुई थी मौत

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालपुर खरैला गांव निवासी 26 वर्षीया अर्चना को तीन जुलाई की रात प्रसव के बाद बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

पहले बच्चे फिर मां की हुई थी मौत

अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मसूरगंज निवासी गुड्डी देवी गुप्ता 19 जून को अपनी पुत्रवधू प्रिया गुप्ता को प्रसव के लिए बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर में स्थित एक अस्पताल में ले गई थीं। 20 जून को प्रसव के बाद नवजात की मृत्यु हो गई, जिसे परिवार ने गमगीन माहौल में दफनाया था। परिजन जब तक लौटे, तब तक पुत्रवधू प्रिया गुप्ता की भी मौत हो चुकी थी।
लालगंज बाजार स्थित आर्या हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगा है। अस्पताल में प्रसूता की मौत की जानकारी होने पर उसे तत्काल सील करा दिया गया है। बिना लाइसेंस के चल रहे अन्य अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद चौधरी, एडिशनल सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें