फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की भौतिक प्रगति जांचने शनिवार को आएंगे यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता में शामिल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की भौतिक प्रगति के निरीक्षण के लिए यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ठीक तीन बाद फिर शनिवार को जनपद पहुंचेंगे। कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। अवनीश अवस्थी राजकीय हेलीकाप्टर से सुबह 11.35 बजे पैकेज छह के किशुनदासपुर कैंप आफिस पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे तक वो समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बनने वाले 340 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 84 किमी का हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे सुल्तानपुर जनपद से होकर फूलपुर तहसील के खंडौरा से जनपद आजमगढ़ में प्रवेश करता है। वहीं, सदर तहसील के केरमा से मऊ जनपद में प्रवेश कर जाता है। 84 किमी का हिस्सा जनपद की चार तहसीलों से होकर गुजर रहा है। इस परियोजना से चार तहसील के 110 गांव लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें सदर तहसील के 41, सगड़ी के 15, निजामाबाद के 22 और फूलपुर के 32 गांव शामिल हैं। इन गांव में 18507 किसानों से कुल 908.1682 हेक्टेयर भूमि किसानों से ली जानी है। वहीं, 112 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पुनर्ग्रहित और विनियमित की जा चुकी है। इसी वर्ष नौ फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में पहुंचे थे। किशुदासपुर स्थित पैकेज-6 के कैंप कार्यालय में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा की थी। उस समय लगभग 35 फीसद काम पूरा होने की बात कही जा रही थी। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे के कार्यों से संतोष जताते हुए दीपावली तक मेन एक्सप्रेस-वे को आवागमन के लिए खोलने का दावा भी किया था। इस बीच कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। लॉकडाउन के कारण लगभग दो माह तक एक्सप्रेस-वे का भी कार्य बुरी तरीके से प्रभावित रहा। लॉकडाउन खुलने के बाद एक्सप्रेस-वे का निर्माण एक बार फिर तेजी के साथ किया गया। इसके बाद नौ अगस्त को अवनीश अवस्थी ने परियोजना की प्रगति जांची थी। इस दौरान एक्सप्रेस-वे को खोलने की टाइम लाइन बढ़ाकर जनवरी तक खोलने का दावा दिया गया था। शनिवार को वो प्रगति की फिर समीक्षा करेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि यूपीडा के सीईओ का कार्यक्रम मिल गया है। उनके आगमन को लेकर के तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें