फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट : चार टीमें संयुक्त रूप से बनीं विजेता

विज्ञापन
अतरौलिया में दो दिवसीय हाजी रज्जाक अंसारी मेमोरियल ऑल यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शॉट मारते ​खि - फोटो : चौपाल में जानकारी देती महिला सिपाही।
विज्ञापन
अतरौलिया। दो दिवसीय हाजी रज्जाक अंसारी मेमोरियल ऑल यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का बुधवार की रात में समापन हो गया। सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान हुई बारिश ने खेल का रोमांच थाम दिया। इस कारण अंतिम चरण में पहुंची चारों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और माज एंड कंपनी गनपतपुर के बीच खेले गए मुकाबले में गनपतपुर ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद गंगापुर आजमगढ़, गोरखपुर हॉस्टल, माज एंड कंपनी गनपतपुर तथा सालिम मुख्तार दुबई आजमगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। खराब मौसम के कारण आगे के मुकाबले नहीं खेले जा सके। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए माज एंड कंपनी गनपतपुर के खिलाड़ी माज को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि अतरौलिया के युवाओं को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अंत में प्रतियोगिता के आयोजक शमीम अंसारी एवं साहुल यादव, संयोजक सुशील मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। कमेंटेटर जैद शेख और मैच रेफरी की भूमिका अमित बच्चन और पवन कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें