फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टोल प्लाजा के पास बिहार ले जाई जा रही पांच ट्रक लकड़ी पकड़ी गई

विज्ञापन
सेहदा में टोल प्लाजा के पास चेकिंग में बरामद लकड़ी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। वन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात में सेहदा टोल प्लाजा के पास से पांच ट्रकों में लोड लकड़ी पकड़ी गई। आम, महुआ व गूलर की लकड़ी को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पाया गया कि चार ट्रक सुल्तानपुर और एक ट्रक प्रतापगढ़ से लदकर बिहार जा रहा था। डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि पूछताछ में ट्रक चालकों ने बताया कि चार ट्रक सुल्तानपुर जिले से जबकि एक ट्रक प्रतापगढ़ जिले से आ रहा था।
चालकों से लकड़ी के परिवहन संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन उनके पास किसी भी प्रकार के अभिलेख उपलब्ध नहीं थे। डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को कब्जे में लेकर विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें