फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मुठभेड़ में यूपी STF के हत्थे चढ़ा 1 लाख का इनामी बदमाश, 8 साल पहले जेल से हुआ था फरार

Sat, 10 Feb 2024 03:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदुली बाईपास पर मुठभेड़ के दौरान यूपी एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया।  मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाश वर्ष 2016 में जेल से फरार हुआ था। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल से वर्ष 2016 में फरार हुआ एक लाख का इनामी बदमाश शुक्रवार की देर रात यूपी एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम जिले में फरार चल रहे अपरधियों की तलाश में जुटी थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में मौजूद टीम को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि 2016 में आजमगढ़ जेल से अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार शातिर अपराधी जितेंद्र मुसहर सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाईपास मार्ग से पैदल ही गुजरने वाला है। 

सूचना पर सिधारी पुलिस को साथ लेकर यूपी एसटीएफ की टीम भदुली बाईपास के पास अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। रात लगभग दो बजे दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखायी दिए। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग किया। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र मुसहर के रूप में की गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जितेंद्र पर आधा दर्जन जघन्य अपराधों के मुकदमें आजमगढ़ के साथ ही जौनपुर व बलिया जिले में दर्ज है। एडीजी जोन वाराणसी ने जितेंद्र पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। 2016 में यह जेल की चाहरदीवारी फांद कर फरार हो गया था। तब से वह फरार  चल रहा था। उसके फरार हुए साथी का नाम चंद्रशेखर मुसहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें