फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ढाला खोलते ही गिरी गिट्टी, दब कर चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के खजूरी बाजार में एक ट्रक चालक गिट्टी गिराने के लिए जैसे ही ढाला खोला, गिट्टी उस पर गिर गई, जिसमें वह गिट्टी के ढेर में दब गया। आसपास के लोग उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टराें ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहरौला के बरईपुर गांव निवासी देशबंधु उर्फ लल्ला सिंह 32 ट्रक चालक है। वह शुक्रवार की सुबह गिट्टी लदी ट्रक लेकर खजूरी बाजार में पहुंचा, जहां उसे गिट्टी गिराना था। गिट्टी गिराने के लिए जैसे ही उसने ढाला खोला अचानक से गिट्टी उसके ही ऊपर गिर गई और ढेर में फंस जाने से वह उसमें दब गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गिट्टी हटाकर जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक 20 मिनट का समय बीच चुका था। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अतरौलिया स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें