सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को आवेदिका सुनरा पत्नी दशरथ निवासी चकनूरी, थाना फूलपुर ने थाने में तहरीर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को वह बिजली का बिल जमा कर करीब 11 बजे दिन में घर लौट रही थीं। इसी दौरान खुरासों मोड़ के आगे दिल्ली दरबार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर उनका मंगलसूत्र (सोने के लॉकेट सहित) और कान की बालियां उतरवा लीं तथा धोखे से कपड़े में लिपटा कागजों का बंडल थमा दिया।
इस तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई दर्ज की गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से सोने के एक मंगलसूत्र का लॉकेट, दो कान के टॉप्स, एक तमंचा .315 बोर एक कारतूस, दो मोबाइल मल्टीमीडिया सेट, 1770 रुपये नगद और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।