फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में फेरबदल: आजमगढ़ में 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

Wed, 01 Jul 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां एसपी ने 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के आदेश पर जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) स्तर के 11 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी आदेश में कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर से प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक सिधारी से जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसी क्रम में उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष तरवां से थानाध्यक्ष बरदह और उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरदह से थानाध्यक्ष तरवां स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक विमल प्रकाश राय को प्रभारी निरीक्षक देवगांव से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रानी की सराय से थानाध्यक्ष देवगांव भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा निरीक्षक अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, उपनिरीक्षक जय प्रकाश को थानाध्यक्ष कप्तानगंज से थानाध्यक्ष महराजगंज, उपनिरीक्षक मनीष पाल को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष पवई तथा निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पवई से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन करते हुए अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें