फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: आजमगढ़ के महराजगंज में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 11 May 2023 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक के बाद मारपीट भी हो गई। जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग चोटिल भी हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स ने पहुंच कर मोर्चा संभाला
विज्ञापन
आजमगढ़ में निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव को लेकर आजमगढ़ शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के निकाय क्षेत्रों में सुबह से ही गहमा-गहमी रही। जगह-जगह राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की भी खबर आती रहीं। वहीं शाम लगभग चार बजे महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक के बाद मारपीट भी हो गई। जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग चोटिल भी हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को इधर-उधर किया।

विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले में तीन नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायतों के लिए गुरुवार की सुबह सात बजे से मतदान का कार्य  शुरू हुआ। सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में किसी न किसी बात को लेकर विवाद व हंगामे का माहौल देखने को मिला।

फर्जी वोटिंग को लेकर भी विवाद

जिला मुख्यालय पर वेस्ली इंटर कालेज पर बने पोलिंग बूथ पर कुछ प्रत्याशियों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तो पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को इधर-उधर किया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने एक एसआई पर मतदान को प्रभावित करने व भाजपा अभिकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहले दुल्हन ने किया मतदान फिर चली अपने ससुराल, ये खबर बड़ी दिलचस्प है

आजमगढ़ में निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे के लगभग नगर पंचायत महराजगंज क्षेत्र में सपा व भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में भी तब्दील हो गया। जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स के साथ ही एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित व एडीएम वित्त-राजस्व आजाद भगत सिंह मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: मतदाता सूची ने किया परेशान,आजमगढ़ में एक परिवार के 12 तो दूसरे के 8 सदस्य नहीं कर सके मतदान
विज्ञापन

फोर्स ने यहां भी हलका बल प्रयोग कर व नेताओं को समझा-बुझा कर माहौल शांत कराया। मारपीट की इस घटना में करीब छह लोगों लोगों को हल्की चोट भी आई है। हालांकि एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित ने मारपीट की घटना में किसी के भी घायल होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है, यदि इसमें किसी भी तरह की वैधानिक कार्रवाई बनती है तो निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें