इस चुनाव में अरुण कुमार यादव पर भरोसा जताते हुए भाजपा कितना करिश्मा कर पाएगी यह 12 अप्रैल को मतगणना के दिन पता चलेगा। सपा भी इस सीट को पाने के लिए जी जान लगा रही है। चुनाव में आजमगढ़ और मऊ के कुल 5947 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना है। जिसमें आजमगढ़ के कुल 4238 और मऊ के 1709 मतदाता शामिल हैं।