फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मंत्री संजय निषाद: कांशीराम कॉलोनी के लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों से कहा- हर हाल में होना चाहिए निस्तारण

Sat, 30 Apr 2022 12:20 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद डा. संजय निषाद जनपद के दौरे पर पहुंचे है। शनिवार सुबह उन्होंने गो आश्रय स्थल और कांशीराम कॉलोनी का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद डा. संजय निषाद रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर निरीक्षण को निकल गए। इस दौरान उन्होंने नगर के पुरानी जेल के पास स्थित गो आश्रय स्थल और कांशीराम कॉलोनी का निरीक्षण किया और लोगों की समस्या को सुना। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री संजय निषाद के अचानक कांशीराम कॉलोनी पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। हर किसी ने कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह रविवार को कॉलोनी में कैंप का आयोजन करें।

किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

लोगों की समस्याएं सुने और उनका निस्तारण हर हाल में हो जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद वह कोढ़ी बस्ती और दलाल घाट का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस मौके पर मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य, सीडीओ आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल का किया था औचक निरीक्षण

आजमगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद डा. संजय निषाद का शुक्रवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसी दौरान चिकित्सक डॉ. चंद्रहास हाथ जोड़े खड़े नजर आए।

तभी किसी ने डॉ. चंद्रहास की तरफ इशारा करके बताया कि इन्होंने ही कुछ दिनों पर सीएम और भाजपा नेताओं पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इस पर प्रभारी मंत्री ने अपने ओएसडी से कहा कि डा. चंद्रहास को अपनी गाड़ी में बैठाकर एसपी के पास ले चलो।

इसके बाद उन्होंने चिकित्सक को फटकार लगाई। इसके बाद चिकित्सक वहां से चले गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश के जिलों की सभी व्यवस्था दुरुस्त हो। स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर करने की जरूरत है। सरकारी अस्पताल में सबसे अधिक गरीब मरीज आते हैं। बिजली की बदहाल व्यवस्था पर कहा कि यह समस्या दूर की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें