गहन जांच करने पर परीक्षा दे रहा छात्र फर्जी पाया गया। यह जानकारी होते ही केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है। पकड़े गए छात्र का नाम प्रदीप मौर्य निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद का है। वह असली छात्र यशवंत गोंड की जगह परीक्षा दे रहा था।
जिला विद्यालय निरीक्षक,आजमगढ़ डा. पीके उपाध्याय ने कहा कि महादेव इंटर कॉलेज सिकरौर सहबरी में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक से रिपोर्ट लेकर बोर्ड को भेजी जाएगी।