फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा के मांगे प्राप्तांक एवं पूर्णांक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12 वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11 वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट पर 28 मई तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस की ओर से प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फरवरी में बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई थी। इस आदेश के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के बच्चों को इस बार प्रमोट किया जाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर अभी बोर्ड से कोई आदेश नहीं आए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए परीक्षाओं को शासन ने स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने गत दिनों एक आदेश जारी कर कक्षा नौ के अर्द्धवार्षिक और वार्षिक एवं कक्षा दस के छात्रों के अर्द्धवार्षिक और प्री-बोर्ड के अंक मांगे थे। बताया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा हाईस्कूल में छात्रों को बिना परीक्षा ही पास किया जा सकता है। लेकिन अब बोर्ड ने एक और आदेश जारी कर कक्षा 11 के छात्रों के वार्षिक और अर्द्धवार्षिक और इंटरमीडिएट के छात्रों के अर्द्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड कक्षाओं के अंक मांगे हैं। बोर्ड ने अंक क्यों मांगे हैं, आगे क्या मंशा है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आदेश आने के बाद डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर अंक अपलोड करने के आदेश दिए हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 11 और इंटरमीडिएट के छात्रों के प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे हैं। इस कार्य के लिए बोर्ड ने स्कूलों को 28 मई तक का अंतिम समय दिया है। स्कूलों को आदेश जारी कर अंकों को अपलोड करने का कार्य तेजी से चल रहा है। बच्चों को प्रमोट करने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बोर्ड के आदेशानुसार विभाग कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें