आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में करारी हार के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का बोलबाला देखने को मिला। सर्वाधिक 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, मुख्य विपक्षी दल सपा को मात्र चार सीट ही मिल सकीं। सात सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।
जिले में कुल 22 ब्लॉक हैं। जिसमें पांच ब्लॉको में निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसमें अजमतगढ़ से निर्दल अलका मिश्रा, ठेकमा से निर्दल दुर्गावती देवी, लालगंज से सपा की अमला देवी, फूलपुर से सपा की अर्चना यादव व तरवां से भाजपा के मतानु राम शामिल हैं। 17 ब्लॉकों के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। नामांकन के दिन भले ही बवाल हुआ था लेकिन शनिवार को मतदान व मतगणना के दौरान सभी ब्लॉकों में माहौल शांतिपूर्ण रहा।
नीचे देखें पूरी लिस्ट-