UP Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भीषण हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गंभीरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, ट्रेलर के चालक और खलासी की तलाश की जा रही है।
Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के थाना गंभीरपुर के रानीपुर रजमो बाईपास स्थित उजाला ढाबा के सामने बीती रात करीब डेढ़ बजे सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
मृत खलासी की पहचान मिर्जापुर जिले के चकताकिया नारायणपुर निवासी अवधेश पटेल पुत्र शोभनाथ सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक दिनेश चौबे देवरिया के भाटपार रानी निवासी के रूप में हुई, उसे हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रेलर मालिक सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
उधर गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, खड़ी ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी लाने के लिए जा रही थी, जबकि ट्रेलर आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहा था। दोनों वाहन उस समय खाली थे।