फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पराग डेयरी के मशीनों के पुर्जे खराब, सिर्फ सवा सौ लीटर दूध मिला

विज्ञापन
पराग डेयरी में मशीनों की जानकारी लेते विधायक डॉ. संग्राम यादव।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अहरौला। समाजवादी पार्टी से अतरौलिया विधानसभा के विधायक डॉ. संग्राम यादव शनिवार को लेदौरा स्थित पराग डेयरी पहुंचे। उन्होंने 2016 में बने पराग डेयरी का हाल जाना। पराग डेयरी के इंचार्ज अरविंद शुक्ला ने विधायक को इस समय डेयरी में मात्र सवा सौ लीटर दूध की उपलब्धता है। कई मशीनों के पुर्जे खराब हैं जो बन नहीं पा रहे हैं। विधायक ने डेयरी में व्याप्त समस्या को 11 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डेयरी इंचार्ज ने विधायक को बताया कि यहां काम करने वाले सभी लोगों के वेतन काफी दिनों से रुका है। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करेंगे। बताया कि वेतन और किसानों से खरीदें गए दूध की कुल डेयरी प्रबंधन पर लगभग 50 लाख की देन जारी है। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने इंचार्ज से कहा कि 11 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, यह किसानों के दुग्ध रोजगार व जीविकोपार्जन से जुड़े मुद्दे को सत्र में उठाएंगे।
समदी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
इसी क्रम में विधायक समदी पहुंच महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद स्थापित किया। छात्राओं ने विधायक को अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की दुर्दशा से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं ने मार्ग के निर्माण के अलावा उच्च डिग्री में विषयों की मान्यता, रोडवेज बस सुविधा आदि को लेकर पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि इस संस्था को सरकार सुविधाएं दे, जिससे यहां की बेटियां की प्रतिभा में निखार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें