फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की मजबूरी है विश्वविद्यालय बहुत जरूरी है...

Thu, 15 Mar 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जनपद में विश्वविद्यालय की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। नगर के कोलघाट स्थित एमएम मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं, अध्यापिकाओं और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के लिए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। समाजसेवी एवं नेत्र सर्जन डॉ. एसयू खान ने कहा कि विश्वविद्यालय न होने से छात्राओं को विशेषकर असुविधा होती है।
विज्ञापन


जनपद की छात्राओं और महिलाओं ने विश्वविद्यालय स्थापना के लिए पूरी तरह कमर कस लिया है। आजमगढ़ विश्वविद्यालय बनवा कर ही दम लेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राना बानो ने कहा कि तमाम बंदिशों के कारण छात्राएं इच्छा अनुसार उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाती हैं। जनपद में एक आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना जरूरी है।

छात्र नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि अब समय आ चुका है कि युवा एकजुट होकर खड़े हो जाएं। बीपीएड प्रवक्ता डा. युगान्त उपाध्याय ने कहा कि आवासीय विश्वविद्यालय महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता की गारंटी होगी। इस मौके पर पूनम यादव, अनामिका मौर्या, रुपाली यादव, राकेश गांधी, डॉ. सुजीत भूषण, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. महेश यादव, डॉ. सतीश यादव, डॉ. चंद्रशेखर यादव, प्रीति सिंह, यामिनी श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, शालू वर्मा, नेहा मौर्य आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें