निजामाबाद। कस्बा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सालाना महान गुरमत समागम 16 से 18 मार्च तक चलेगा। देश के कोने-कोने से सिख समुदाय के लोग निजामाबाद पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारे को सजाया जा चुका है। जगह-जगह झालर लगाए गए हैं।
श्री गुरु नानक देव और श्री गुरु तेग बहादुर की तपोस्थली ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद रही है। जहां पर सालाना गुरमत समागम की तैयारियां में पूरे जोश के साथ की जा रही है। इसमें सूबे के साथ-साथ देश के कोने-कोने से सिख समुदाय के लोग कस्बे में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह झालर लगाने के साथ-साथ रंग-रोगन किया गया है। कस्बे के बीचोंबीच ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब को ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है। माना जाता है कि ये श्री गुरु नानकदेव महाराज और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की तपोस्थली रही है। समागम में दिल्ली, आगरा, बनारस, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, पंजाब आदि से सिख समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी मात्रा में फोर्स भी तैनात की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना निजामाबाद सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि तीन के लिए एक-एक एसओ, तीन एसआई, 12 सिपाही, एक महिला एसआई, चार महिला सिपाही और डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की गई है।