फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: नहर में दिखा अज्ञात व्यक्ति का शव, टहलने निकले ग्राम प्रधान की पड़ी नजर; पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 29 Sep 2026 01:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला। सुबह टहलने निकले ग्राम प्रधान की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
खजुरी के ग्राम प्रधान जवाहिर सुबह टहलने के लिए निकले थे। उनकी नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों और डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नहर से बाहर निकलवाया। 

थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों और मौके पर जुटी भीड़ से जानकारी जुटाई। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। वह गुलाबी रंग की टी-शर्ट और संतरी रंग का लोवर पहने हुए था। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शव नहर तक कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें