आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत शहरी बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक से लिए गए लोन के ब्याज पर अनुदान देगी। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगारों से व्यक्तिगत अथवा समूह में रोजगार स्थापित करने के लिए कार्यालय में आवेदन करने को कहा है।
परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि भारत सरकार से संचालित पंडित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी क्षत्रों में रहने वाले गरीबों को व्यक्तिगत व समूह में उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण मिलेगा। बैंक से मिलने वाले ऋण के ब्याज पर सरकार सब्सिडी देगी। शहरी बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण ने बेरोजगारों से 30 सितंबर तक आवेदन करने को कहा गया है। उक्त योजना के तहत सात प्रतिशत ब्याज लाभार्थी द्वारा देय होगा। शेष ब्याज की धनराशि शासन द्वारा इन्ट्रेस्ट सब्सिडी के रूप में सीधे लाभार्थी के खाते में देय होगा।
देने होंगे यह दस्तावेज
आजमगढ़। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए मानक एवं अभिलेख में आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (एक लाख वार्षिक), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज की एक फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।