फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.58 करोड़ से दुरुस्त होंगी अल्पविकसित और मलिन बस्तियों की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देर से ही सही शासन ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जनपद के तीन नगर निकायों की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत 1.58 करोड़ की लागत से उक्त नगर निकायों में गलियों के साथ ही नाली का कार्य कराया जाएगा। हालांकि वित्तीय वर्ष के एकदम अंत में परियोजनाओं को स्वीकृति और धनराशि मिलने से इसका कार्य कब शुरू होगा इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना संक्रमण काल में नगर विकास विकास की कई परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया था। नगरीय विकास अभिकरण डूडा के माध्यम से से नगरीय क्षेत्र की अल्पविकसित एवं मलिन बस्तियों के विकास के लिए चलाई जाने वाली योजना के तहत कई डीपीआर बनाकर शासन के भेजा गया था, लेकिन किसी को भी मंजूरी नहीं मिली थी। इसका मुख्य कारण बजट की कमी बताया जा रहा था। वित्तीय वर्ष के अंत में जब अनारंभ परियोजना की बची हुई धनराशि को सरेंडर किया जा रहा है ऐसे समय में शासन की ओर से मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जनपद के तीन नगर निकायों की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत 1.58 करोड़ की लागत से उक्त नगर निकायों में गलियों के साथ ही नाली का कार्य कराया जाना है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण इस धनराशि को सरेंडर कर फिर से जारी कराना होगा। इससे हालांकि वित्तीय वर्ष के एकदम अंत में परियोजनाओं को स्वीकृति और धनराशि मिलने से इसका कार्य कब शुरू होगा इस पर संशय बना हुआ है।
इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
आजमगढ़। स्वीकृत किए गए कार्यों में माहुल नगर पंचायत में चार परियोजनाओं के लिए 51.06 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण के लिए पहली किस्त में 25.53 लाख की धनराशि मिली है। इसमें वार्ड तीन गांधी नगर मोहल्ले में इंटरलाकिंग सड़क और कवर्ड नाली के चार कार्य शामिल किए गए हैं। आजमगढ़ और मुबारकपुर नगर पालिका में चार परियोजनाओं के लिए 56.85 लाख की स्वीकृति देते हुए 28.42 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसमें आजमगढ़ के रहमतनगर, बाजबहादुर, मुबारकपुर के अमिलो खास में नाली और इंटरलाकिंग सड़क का कार्य कराया जाएगा। नवसृजित जहानागंज नगर पंचायत में आठ परियोजनाओं के लिए 50.85 की स्वीकृति के साथ 29.92 रुपये जारी किए गए हैं। इसमें रामपुर, बरहतील जहगदीशपुर, चक सहदरिया में नाली और इंटरलाकिंग सड़क का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कई प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जैसे मंजूरी मिलती है, इन सभी का कार्य शुरू कराया जाएगा।
अरविंद पांडेय, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें