फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 28 अक्तूबर से होगी अंडर-13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन संघ 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक अंडर-13 राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के निर्देशन एवं संबद्धता में आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ी भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के संयोजक एजेंद्र राय और आयोजन सचिव प्रज्ञा राय ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को अपने-अपने जनपद की टीम का प्रतिनिधित्व जिला बैडमिंटन संघ के माध्यम से करना होगा।
अन्य पात्र खिलाड़ियों के लिए 28 और 29 अक्तूबर को क्वालीफाइंग दौर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य दौर में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था जिला बैडमिंटन संघ की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से करीब एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर देगा। संघ के सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ ने प्रदेश को हमेशा श्रेष्ठ खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें