फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, मजदूर घायल, रौनापार थाना क्षेत्र के सहबदिया गांव के पास हुआ हादसा

Wed, 21 Apr 2021 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के रौनापार थाना अंतर्गत सहबदिया गांव के सामने महुला गढ़वल बांध पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की जहां ट्रैक्टर के नीचे दब कर मौत हो गई तो वहीं उस पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय बबलू निवासी माफी कांखभार बुधवार की सुबह कांखभर बाजार से सीमेंट, सरिया, गिट्टी आदि ट्राली पर लाद कर जोकहरा के रास्ते महुला गढ़वल बांध पर जा रहा था। सहबदिया गांव के सामने अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक बबलू इंजन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्राली पर सवार मजदूर 22 वर्षीय रोशन निवासी कांखभार थाना रौनापार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृत चालक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल का पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। चालक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें