फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर/मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के समीप शुक्रवार रात शाहगंज की तरफ से आ रही कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर दोनों के शव पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरहीखुर्द निवासी अमीर हमजा (28) शाहगंज में जमीन खरीदी है, जिसकी चारदीवारी बनवाने शुक्रवार को अमीर अपने मित्र आतिफ अंसारी (30) निवासी जगदीशपुर के साथ कार से गया था। देर रात दोनों लौट रहे थे। इटकोहिया गांव के पास ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतना तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव बाहर निकाला और उनके पास मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान करके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होेंने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक अमीर हमजा की अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसकी दो बहने बतायी गई है। वह मुंबई रहता था और एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था। वहीं आतिफ सात माह के एक पुत्र का पिता था। वह रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर सेल्समैनी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें