फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : शादी समारोह में जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, भांजा घायल, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Thu, 13 Feb 2025 04:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

शादी समारोह में जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई और भांजा घायल हो गया। सिधारी क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के पास घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रिज पर बुधवार की शाम शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान मामा की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि भांजे का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है।जानकारी मुताबिक फूलपुर कोतवाली के रहने वाले अंकित पांडेय उर्फ गोलू (29) और गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तर गांव निवासी पवन (23) के साथ बाइक से बरदह थाना क्षेत्र के जिंदूपुर गांव में अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

जैसे ही बाइक सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर चढ़ी तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही मामा गोलू ओवर ब्रिज से नीचे गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां मामा अंकित उर्फ गोलू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भांजे का इलाज चल रहा है। भांजे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें