फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पुलिसकर्मियों ने लूट लिए डेढ़ लाख रुपये..., व्यापारी ने लगाया आरोप; बोला- इनकाउंटर करने की दी है धमकी

Thu, 13 Feb 2025 02:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

ये मामला यूपी के आजमगढ़ का है। डेयरी संचालक ने फर्जी पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है वे लोग आए और डेढ़ लाख रुपये लूट कर चलते बने। इसके साथ ही किसी को कुछ बताने पर इनकाउंटर कर देने की धमकी दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कंधरापुर में संचालित डेयरी के मालिक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों द्वारा पहले दो लाख रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही।

विज्ञापन


साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

महराजगंज थाना क्षेत्र के नवबरात खालसा गांव निवासी सोनू यादव ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा में डेयरी चलाते हैं। आरोप है कि चार फरवरी को दोपहर 1.21 बजे बिना नंबर प्लेट की चार पहिया वाहन उसके डेयरी पर पहुंची। वाहन से छह की संख्या में कुछ लोग वहां पहुंचे। वह खुद को पुलिस बताते हुए डेयरी पर तैनात स्टाफ को डराने धमकाने लगे।

आरोप है कि डेयरी सीज करने, मारने-पीटने और जेल भेजने की धमकी देते हुए डेयरी मालिक को बुलाने के लिए कहा। स्टाफ ने इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह भी डेयरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उसे भी मारपीट कर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों द्वारा दो लाख रुपये की मांग करते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठा लिए और जेब व गल्ले से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।

इसके बाद धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारा एनकाउंटर कर देंगे। पीड़ित ने इस मामले में कंधरापुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद डीआईजी व एसपी सिटी और सीओ सिटी से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें