फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जनपद में उमड़ेग स्टार प्रचारकों का रेला

Wed, 22 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में छठें चरण में चार मार्च को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है। पार्टियों की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। बुधवार को जनपद में स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम भी लगना शुरू हो गया है। बुधवार को कोयलसा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अहरौला में भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



 बुधवार को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के उद्योग विद्यालय कोयलसा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित करें। वहीं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के ही लंगड़गंज में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान जनसभा करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग पहले ही जिले में डेरा डाल चुके हैं। हालांकि अभी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में अभी तक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं लगा है।


वहीं 24 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सदर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। 25 फरवरी को बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी सरायमीर और सपा के महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी 25 और 26 को जिले में रहेंगे। वहीं 27 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय उपाध्याय किरन मय नंदा और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कार्यक्रम तय होने की संभावना जताई जा रही है। सांसद धर्मेंद्र यादव 27 से एक मार्च तक जिले में रहेंगे। उनके साथ भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह भी प्रचार में रहेंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की सभा 27 फरवरी को रानी की सराय में तय है। दो मार्च को सतीश मिश्र का मेंहनगर  विधानसभा में आने का कार्य निर्धारित है। भाजपा प्रत्याशी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराना चाहते हैं उनका प्रोग्राम   भी 27 फरवरी को निर्धारित हुआ   था लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें