फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े सिलेंडर को छोटे सिलेंडर से बदल सकते हैं उज्जवला के लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हो रही है। लोग बड़ा गैस सिलिंडर भरवाने से कतरा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अब इस योजना के लाभार्थी बड़े सिलिंडर को छोटे सिलिंडर में तब्दील कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल गैस उपभोक्ताओं की संख्या 1143702 है। जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत कुल 224023 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिया गया है। इसमें आइओसी, बीपीसी और एचपीसी के ग्राहकों की संख्या अलग-अलग है। गैस की बढ़ती कीमतों के कारण बहुत से उज्ज्वला के ग्राहक बड़े सिलिंडर भरा पाने की स्थिति में नहीं हैं। विगत दो महीनों में गैस के दामों में दो-दो बार की बढ़ोत्तरी हो गई है। सरकार की ओर से गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी कम कर दिया गया है। जिसके कारण लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशान उज्ज्वला योजना के लाभार्थी है। उन्हें गैस भरवाने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की गैस खत्म होने के बाद अब उनके द्वारा इसके दाम कम होने का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि उनके पास इतने महंगे दामों पर गैस भरवाने की व्यवस्था नहीं है।
किग्रा के हिसाब से मिलेगी सब्सिडी
आजमगढ़। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को यह भी डर सता रहा होगा कि अगर उन्होंने बड़े गैस को बदला तो कहीं उसकी सब्सिडी भी न खत्म हो जाए। तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सब्सिडी प्रति किग्रा गैस के हिसाब से मिलती है। बड़े सिलिंडर को छोटे से बदलने पर फिर बड़ा सिलेंडर न मिलने का डर सता रहा है तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कोई भी उज्ज्वला योजना का लाभार्थी जब चाहे दाम कम होने पर अपने छोटे को फिर बड़े सिलिंडरसे बदल सकेगा।
विज्ञापन

बदलवाने का विकल्प दिया गया है। लोग अपनी सुविधा अनुसार बड़े या छोटा और छोटे सिलिंडर ले सकते हैं। आवेदन करने पर ग्राहक के सिलिंडर के बदल दिए जाते हैं। इससे गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो कोई भी लाभार्थी अपने बड़े सिलिंडर को छोटे सिलेंडर में सहूलियत के हिसाब से बदल सकता है।
विज्ञापन

विशाल, उज्ज्वला योजना जिला प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें