फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे दो युवक धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर दिन भर चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान बद्दोपुर गांव में बवाल की योजना बना कर खड़े एक प्रत्याशी पति व उनके समर्थकों के बारे में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि कुछ अन्य मौके से भाग निकले। कार से भारी संख्या में लाठी-डंडा के साथ ही अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मतदान के अंतिम वक्त में मुखबिर से सूचना मिली कि बद्दोपुर ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी के पति अपने कुछ समर्थकों के साथ बूथ के पास ही कार से खड़े है। कार में लाठी-डंडा के साथ ही अवैध असलहा भी मौजूद है। संभवत: विपक्षियों पर हमले की योजना बना कर उक्त लोग खड़े है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पगरा गांव जाने वाले मोड़ पर ही एक कार खड़ी थी। पुलिस को देखते ही कार सवार लोग गाड़ी स्टार्ट कर गांव में भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायर भी कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा। कार सवार युवकों की फायरिंग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कार सवार प्रधान पद की प्रत्याशी सुमन यादव के हाते में रुकी और दो युवक कार से उतर कर घर में घुस गए तो कुछ अन्य इधर-उधर भाग गए। पुलिस टीम ने घर में घुस कर फायर करने वाले दो युवकों संदीप यादव व राजू यादव को पकड़ लिया। कार भी बरामद कर ली गई और कार की जांच करने पर उसमें से भारी मात्रा में लाठी-डंडा के साथ ही छह तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया। एक अभियुक्त प्रधान प्रत्याशी पति गुलाब चंद यादव उर्फ राजू यादव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें