आजमगढ़। कोरोना संक्रमण भयावह होता जा रहा है। लगाम के हर प्रयास फेल साबित हो रहे है। एक दिन की कमी के बाद मंगलवार को कोरोना का फिर से तीन सौ के पार पहुचं गया। मंगलवार को जिले में कोरोना के 345 नए मामले आए।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को जिले में एक बार फिर कोरोना के नए मरीज तीन सौ के पार मिले। मंगलवार को कुल 345 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। नए मरीजों को मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ कर 2378 हो गई है। वहीं अब तक जिले में मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9152 हो गई है। अभी संक्रमण के बढ़ने का क्रम आगे भी ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके पीछे कारण लोगों की लापरवाही ज्यादा है। गाइड लाइन का अनुपालन अभी भी लोग नहीं कर रहे है। बिना मास्क के लोग सड़कों पर घूम रहे है तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की भी अनदेखी बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर की जा रह है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन की अपील किया ताकि तेजी से बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के प्रयास सफल हो सके।