फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक डूबे, एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश

विज्ञापन
युवक के डूबने पर मंगई नदी पुल पर लगी भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सरायमीर/तरवां। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में स्थित मंगई नदी में बुधवार को मूर्ति विर्सजन के दौरान एक युवक पानी में डूब गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। तलाश जारी है। वहीं मंगलवार की शाम को सरायमीर स्थित कुंवर नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसकी लाश पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृत युवक समीर अहमद (18) पुत्र मतिउद्दीन सरायमीर थाने के मंजीरपट्टी गांव का निवासी था। वह मंगलवार को कुंवर नदी की तरफ गया था। वहीं नदी के गहरे पानी में डूब गया। काफी प्रयास के बाद उसकी लाश पानी से निकाली गई। इसी क्रम में कंचनपुर गांव निवासी गुरुचरण राजभर (40) बुधवार की दोपहर गांववालों के साथ मंगई नदी में मूर्ति विसर्जन करने गया था। वहीं पर नदी के पानी में डूब गया। गुरुचरण के साथ गए लोगों ने उसे तलाशा लेकिन वो नहीं मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंची। गुरुचरण की तलाश की जा रही है।

स रायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव में कुँवर नदी में डुबे युवकों को तलाशते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें