फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत, मातम में बादली दशहरे की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लखनऊ से आजमगढ़ आते समय अंबेडकर नगर और आजमगढ़ के बार्डर पर नेउरी के समीप कार दुर्घटना में नौ वर्षीय बालक की मौत से एक परिवार की दशहरे की खुशियां मातम में बदल गईं। इस हादसे में परिवार के अन्य तीन सदस्य भी घायल हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर ककिया गया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया जलालपुर गांव निवासी संजय सिंह पुत्र रणजीत सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह उर्फ पिंकी दो बच्चों बेटे कुणाल सिंह और अंश सिंह के साथ दशहरा मनाने मंगलवार को कार से लखनऊ से घर आ रहे थे। अभी वे अंबेडकर नगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र के लहटोरो के सामीप पहुंचे थे कि कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर हाइवे के नीचे खेत में पलट गई। इस घटना में नौ वर्षीय बालक अंश सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि संजय सिंह, वंदना सिंह व कुणाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अतरौलिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीनों को आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुघर्टना से परिवार की दशहरे की खुशियां मातम में बदल गयी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें