फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीनी दो जिंदगियां: शादी समारोह से लौटते समय दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन लोग घायल

Wed, 29 Apr 2026 11:56 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पचरुख्वा गांव के पास देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
दोनों युवकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के पचरुख्वा गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 12.30 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर सोनियापार गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (28) व अंकित यादव (16) पुत्र रामनारायण यादव जौनपुर जनपद के चंदवक में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  

मृतक धर्मेंद्र मेहनाजपुर बाजार में केक की दुकान चलाता था और परिवार में वह दो भाइयों व एक बहन में छोटा था। वहीं अंकित कक्षा 10 का छात्र था और अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पीएम के काशी दौरे की तस्वीरें: बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का रोड शो, ढोल-नगाड़े और शंखनाद से गूंजा शहर

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी हर्ष चौहान (19), सत्येंद्र चौहान (26) और सामंत चौहान (14) पुत्र अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि धर्मेंद्र यादव हेलमेट लगाए हुए थे, इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें