फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हादसे में दो परिवारों का बुझ गया चिराग, टैंकर और बाइक की टक्कर में दो की मौत; एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

Thu, 15 Jan 2026 10:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में टैंकर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा खिजिर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ओझौली गांव निवासी सूरज जायसवाल (25), बृजेश कन्नौजिया (23) और संतविजय (22) किसी कार्य से मुबारकपुर आए थे। देर रात तीनों युवक बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही उनकी बाइक मुबारकपुर इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें; Woman Health News: जंक फूड से बांझपन, अनचाहे बाल और भारी आवाज जैसी समस्याएं, विशेषज्ञ की राय जान लें
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में सूरज जायसवाल और बृजेश कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें