फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पति से हुई तकरार तो दो महिलाएं फंदे से झूली, मौत 

Tue, 07 Jul 2020 11:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाएं पति से तकरार के बाद फांसी के फंदे पर झूल गई और दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन


पहली घटना बगवार गांव में हुई। गांव निवासी 36 वर्षीया सरोज उर्फ गुड़िया पत्नी लालजीत का सोमवार की शाम पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति लालजीत बाजार चला गया। पति के जाते ही सरोज ने पंखे से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का मायका ककरही दुलार गांव में है।

सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। वहीं दूसरी घटना बिलरियागंज के बरोही फतेहपुर गांव में हुई।
विज्ञापन


30 वर्षीया ममता सिंह पत्नी संतोष सिंह का भी सोमवार की शाम पति से विवाद हुआ। इसके बाद उसने भी छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ममता के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मामलों में अभी कोई आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें