फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में आॅटो पलटा दो महिलाएं लापता

Fri, 16 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
लापता महिलाओं के रोते-बिलखते घरवाले।
विज्ञापन
घने कोहरे में रास्ता न दिखने से सवारियों से भरा एक आटो शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पास नहर में पलट गया। लोगों को शोर सुन कर पहुंचे ग्रामीणों ने आटो चालक समेत पांच लोगों को बचा लिया पर दो महिलाओं का पता नहीं चला। देर शाम तक उनकी तलाश की जा रही थी। आटो सवार जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।  सभी लोग चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वोट डालने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन


   अतरौलिया थाने के कमालपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद (48) उसकी पत्नी रीता देवी (45), बेटा प्रमोद कुमार (20), कोठवा जलालपुर गांव निवासी  सुशीला देवी (35) पत्नी मुन्नीलाल, इनकी बेटी अंतिमा (6) तथा भानेपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (40) पत्नी अयोध्या प्रसाद सभी लोग चंडीगढ़ में रहते हैं। शुक्रवार की अल सुबह आटो रिजर्व कर ट्रेन पकड़ने के लिए जौनपुर के शाहगंज स्टेशन के लिए रवाना हुए। आटो अंबेडकर नगर जिले के बघौजा गांव निवासी पूर्णमासी निषाद (32) चला रहा था।

   घने कोहरे की वजह से चालक को रास्ता ठीक तरह से दिख नहीं रहा था।  आटो अहरौला क्षेत्र के गौरी गांव के पास पहुंचा कि शारदा सहायक खंड की नहर में पलट गया। यात्रियों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सुरेश, रीता देवी, प्रमोद कुमार, अंतिमा और आटो चालक पूर्णमासी निषाद को बचा लिया जबकि सुशीला और कौशल्या का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पांचों घायलों को अस्पताल भेजने के बाद नहर का पानी रुकवा कर जगह जगह दोनों महिलाओं की तलाश करवाई पर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें