चीखपुकार सुन कर परिवार की साफिया (65), इकरा (7) व जोया (10) भी मदद को आगे आए लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के लोग धुंआ उठता देख और चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।
झुलसे छह लोगों को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज भेजा। जहां से सभी को जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई थी। रविवार सुबह दो महिलाओं की मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन है। मृतका तरन्नुम का पति नौशाद रोजी-रोटी के लिए विदेश में रहता है।