फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: गैस सिलिंडर के रिसाव से घर में लगी आग, दो मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप झुलसे

Sat, 14 May 2022 02:47 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव में सिलिंडर में आग लगने छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार अल सुबह एक घर में गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में परिवार के छह लोग झुलस गए। इसमें दो मासूम भी शामिल हैं। सभी को पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जौनपुर रेफर कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


बरदह थाना अंतर्गत सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव निवासी हनीफ का परिवार एक ही घर में रहता था। शनिवार  सुबह परिवार के लोग सोकर उठे। एक महिला रसोईघर में पहुंची और जैसे ही माचिस जलाया तो गैस रिसाव के चलते आग लग गई। उक्त महिला आग की चपेट में आ गई।

पीएचसी से कर दिया गया रेफर, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा उपचार

चीखपुकार पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला को बचाने के चक्कर में परिवार के अन्य सदस्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग भागकर मौके पर जुटे। अपने स्तर से पानी आदि डाल कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके साथ ही झुलसे लोगों को तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। 

विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए जौनपुर अस्पताल रेफर कर दिया।  सभी को जौनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे लोगों में सोफिया (60) पत्नी हनीफ, तरन्नुम (50) पत्नी नौशाद, इकरा (8) व जोया (12) पुत्री तौफीक, अब्दुल रहमान (22) पुत्र विस्मिल्लाह और उसकी बहन  लाडली (34) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें