फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, घर बुलाकर वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 18 Apr 2026 06:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुरानी रंजिश खत्म करने के बहाने घर बुलाकर जहर देने का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी संध्या सिंह और अर्चना सिंह महुवारी गांव की रहने वाली हैं। यह गिरफ्तारी शनिवार सुबह उनके घर से की गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी प्रियंका सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश समाप्त करने के बहाने संध्या सिंह और अर्चना सिंह ने उसके भाई दीपक सिंह उर्फ रिंटू को अपने घर बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें; बलिया में दर्दनाक हादसा: चालक को आई झपकी, बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा; खलासी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पहले संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया और मृत्यु के बाद हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई। थाना प्रभारी चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों महिला आरोपी महुवारी निवासी संध्या सिंह और अर्चना सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें