फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद में फायरिंग और कुल्हाड़ी से हमला करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग और हमला करने के मामले में वांछित दो महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 28 अक्तूबर को कोनौली गांव निवासी शिवकुमार चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही जग्गू चौहान से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर जग्गू के परिवार की महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर सुमन को घायल कर दिया गया। इस संबंध में गंभीरपुर थाने की पुलिस ने कोनौली गांव निवासी अनीता देवी व श्रीमती देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को चिऊटही मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें